फर्रुखाबाद फाटक स्थित रेलवे ट्रैक को दुरस्त करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावद्ग। कानपुर से दिल्ली जा रही एमएसटीवी मालगाड़ी पलटने से बच गई। हालांकि इससे हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक 45 मिनट बाधित रहा। कानपुर से आ रहीं मुरी, महानंदा व कालका एक्सप्रेस 30 से 45 मिनट तक खड़ी रहीं।
सोमवार दोपहर 2:55 पर मालगाड़ी पलटने से बचने की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना समेत रेलवे के अन्य अधिकारी व इंजीनियर मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लाए जाने के बाद खड़ी रही। क्षतिग्रस्त ट्रैक 3:42 बजे पौन घंटे बाद बहाल हो सका। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी।