फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः जिले को जल्द मिलेगी अटल एक्सप्रेसवे की सौगात

विज्ञापन
प्रस्तावित चंबल एक्सप्रेस के नक्शा के जरिए जानकारी देते सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जनपद को 2024 से पहले चंबल एक्सप्रेसवे के रूप में एक और सौगात मिलेगी। राजस्थान के कोटा से शुरू होने वाला 412 किलोमीटर लंबा चार लेन का अटल एक्सप्रेसवे मध्यप्रदेश से होते हुए जिले के भरथना के ग्राम नगरिया सरावा में जुड़ेगा। बाद में कुछ दूरी पर स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़े जाएगा। चंबल नदी पर एक पुल भी बनेगा। दो केंद्रीय विद्यालय भी बनेंगे।
विज्ञापन

सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात हुई है। सांसद ने कहा कि चंबल एक्सप्रेसवे पर आठ हजार आठ सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। नवंबर से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। चंबल एक्सप्रेसवे बनने से आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने देश को सड़कों से जोड़ने के लिए चतुर्भुज योजना का प्रारूप बनाने का काम किया था। प्रधामंत्री मोदी अब इस योजना को रफ्तार दे रहे हैं।
सांसद ने बताया रामनगर रेलवे फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज का बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पहले राज्य सरकार अपना निर्माण कार्य शुरू करेगी। उसके बाद रेलवे अपने हिस्से का निर्माण कार्य करेगा। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, मुकेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें