फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः इटावा से चित्रकूट का सफर ढाई घंटे में

विज्ञापन
आगरा की ओर आने वाले वाहनों के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ने वाला रास्ता। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद इटावा से चित्रकूट का सफर ढाई घंटे में पूरा होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक काम ज्यादा से ज्यादा करने की तैयारी बनी रही। हालांकि अभी चित्रकूट से आने वाली लेन का गोल चक्कर के पुल पर काम पूरा नहीं हो सका है। दावा है कि एक सप्ताह के अंदर काम पूरा हो जाएगा। देर शाम डीएम अवनीश राय ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद से चारों अप और डाउन रैंप को शुरू कर दिया गया है। आगरा से चित्रकूट जाने के लिए चैनल नंबर 133.3 पर बनी रैंप से ओवरब्रिज के रास्ते बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चढ़ना होगा। लखनऊ से चित्रकूट जाने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 134 से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चढ़ना होगा। इटावा से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए लोगों को चौपला या करहल वाले कट से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें