नौरंगाबाद चौराहे पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद चौराहे पर शनिवार रात चौतरफा जाम लग गया।
जाम के कारण राहगीरों को परेशान होना पड़ा। नौरंगाबाद चौराहे से शास्त्री चौराहा मार्ग, कोतवाली मार्ग और पक्का बाग मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे। चौतरफ जाम लगने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया।