इटावा। इटावा महोत्सव में 31 साल बाद सर्कस नजर आएगा। 1990 के बाद आ रहे द ग्रेट एशियन सर्कस में दर्शक हैरतअंगेज करतबों का मजा ले सकेंगे। लोगों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है।
महोत्सव स्थल पर सर्कस के लिए अलग से जगह छोड़ी गई है। सामान आना शुरू हो गया है। सर्कस 20 या 22 दिसंबर की शाम से शुरू होगा।
पुरबिया टोला निवासी जाग्रति वर्मा ने कहा कि महोत्सव मेें सर्कस आने से प्रदर्शनी की रौनक बढ़ जाती है। एशियन सर्कस आने के बारे में सुन रखा था। परिवार के साथ जरूर देखने जाएंगे।
आलोपी बाग निवासी निहारिका शुक्ला ने कहा कि रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं। वह कार्यक्रमों की जानकारी ले रहे हैं। प्रदर्शनी मेें सर्कस आने की सुनकर वह प्रसन्न हैं।