फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खसरे का टीका लगने के बाद बिगड़ी बच्चे की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के गांव सौथना स्थित प्राथमिक स्कूल में खसरे का टीका लगने के बाद 11 महीने के बच्चे की हालत बिगड़ी गई। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे ऑक्सीजन लगाई गई है। बच्चे के पिता ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर स्वास्थ्य कर्मी पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव सौथना खरगपुर सरैया निवासी अमित कुमार ने बताया कि 31 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे गांव की आशा के कहने पर 11 महीने के पुत्र शिवांश को खसरे का टीका लगवाया था। रात करीब 12 बजे पुत्र की हालत बिगड़ गई और बेहोश होने पर तेज बुखार आ गया। रात में ही बच्चे का इलाज कराने के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्चे को ऑक्सीजन लगानी पड़ी है। पुत्र की हालत में सुधार नहीं है। पीड़ित ने टीकाकरण की जांच कराने की मांग की है। सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि अभी प्रार्थना पत्र उनके समक्ष नहीं आया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें