जागरूकता रैली निकालते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
मतदान जागरूकता अभियान के चलते इटावा के बढ़पुरा ब्लाक के तहत प्राथमिक विद्यालय सराय एसर में स्कूली बच्चों व अध्यापकों ने मतदान जागरूकता रैली निकाली।
इस रैली में बच्चों, अध्यापकों ने मतदान संबंधी नारे भी लगाए। इस रैली में स्कूल के अध्यापक और प्रधानाध्यापक राजेश सिंह राजपूत के माध्यम से स्कूली बच्चों व अध्यापकों के साथ मिलकर जागरूकता के लिए लोगों को समझाया। इस मौके पर आशीष कुमार सहायक अध्यापक, प्रियंका तिवारी सहायक अध्यापिका, सुधा यादव आंगनबाड़ी, कुसुमा सहायक अध्यापिका मौजूद रहीं।