फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मैथ ओलंपियाड में बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Sat, 16 Mar 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आलमपुर हौज स्थित संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में गणित ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीन से लेकर आठ तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्था के प्रधानाचार्य सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. आनंद मुनि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालिका में तृप्ति, नंदनी, अंजली, प्रिंसी, श्रष्टि, भूमि, अर्पिता , स्तुति, पवनी ने छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, जूनियर वर्ग बालक में युवराज, नितिन प्रियांशु, कृष्णा, मनीष, प्रिंस, ओम राजपूत, अनुराग यादव बेहतर प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में यशी, प्रिया, टीना, निधि गोयल, दिव्यांशी, आराध्या, गुंजन आरोही, मान्या ने अच्छा प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग में अभय पाल, दृश्यम, वेदांत, अभि राजपूत, आयुष गुप्ता, कुणाल यादव, तन्मय, शिवांश ने अच्छा प्रदर्शन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें