फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मौसम में उतार चढ़ाव से बच्चे हो रहे बीमार

Tue, 02 May 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो सप्ताह से मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव, कभी बदली व हल्की बारिश और कभी धूप के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 100 बीमार बच्चे आ रहे हैं। जो खांसी, जुकाम, बुखार व डायरिया से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.पीके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को उन्होंने 65 बच्चों को देखा। इनमें बुखार, जुकाम, खांसी व डायरिया के मरीज अधिक रहे। कहीं न कहीं मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। दिन में बदली और हवाएं चलने से शाम को ठंडक हो जाती है। ऐसे में ठंडा खाने से भी बीमारियां घेर रही हैं।

ऐसे करें बचाव
डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए बाजार की चीजें न खाने दें। घर में भी उन्हें बासी खाना न दें। फ्रिज की निकली चीजें न खिलाएं। पानी भी ठंडा न पीने दें। घर में यदि एअरकंडीशनर व कूलर चला रहे हैं तो उन्हें रात में बंद रखें। पंखा भी हल्का चलाएं। बच्चों को मच्छरदानी के अंदर सुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें