फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: बेर की गुठली गले में फंसने से बालक की मौत

Sun, 12 Feb 2023 05:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। स्कूल से लौटते समय बालक ने बेर खाते समय गुठली निगल ली। घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव यासीनगर निवासी निर्मल कुमार ने बताया कि बेटा अंश (7) शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा दो का छात्र था। वह शनिवार दोपहर छुट्टी होने बाद घर आ रहा था। रास्ते में सड़क किनारे लगे पेड़ से उसने बेर तोड़कर खाए। वह घर आया तो उसने गले में कुछ अटकने की बात कही। पूछने पर बताया कि उसने बेर खाया था। कुछ ही देर में उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस पर वह उसे गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां से उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। जिला अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो गई। बेटे को खोने से मां रुचि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें