फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रेलवे स्टेशन पर चेकिंग, ट्रेनों में संदिग्धों की तलाशी ली

Mon, 17 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रयागराज में शनिवार रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। इसके मददेनजर जिले में भी पुलिस सतर्क रही। रविवार को रेलवे स्टेशन पर कड़ी चौकसी रही। सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। ट्रेनों में संदिग्धों की तलाशी ली।
विज्ञापन

सुबह आरपीएफ व जीआरपी ने कानपुर जाने वाली पैसेंजर, गोमती, मुरी, कालका में चेकिंग की। दोपहर में सीओ सिटी अमित कुमार ने सिविल पुलिस और आरपीएफ व जीआरपी के साथ प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकटघर, वाहन स्टैंड का निरीक्षण किया। यात्रियों से पूछताछ कर उनका सामान भी चेक किया। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार भी मौजूद रहे। सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों से कहा कि स्टेशन परिसर अथवा आसपास कोई भी व्यक्ति उन्हें संदिग्ध नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल दें।
उधर देर शाम एसएसपी संजय कुमार ने शहर में रूट मार्च किया। नौरंगाबाद चौराहा, शास्त्री चौराहा समेत सभी मुख्य चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जसवंतनगर में रविवार को एसडीएम कौशल कुमार और एसपी क्राइम सुबोध गौतम मय फोर्स के भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें