फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व नजदीक आते देख शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों, सुरक्षा बलों व डॉग स्कॉट के साथ रेलवे स्टेशन परिसर की चेकिंग की। अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर दो/तीन, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुेलेटिंग एरिया चेक किया। यात्रियों के सामान चेक किए व उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

एसएसपी ने स्टेशन परिसर मेें खड़े ऑटो चालकों से कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनी रहे। इसे लेकर अभी से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिससे किसी के मंसूबे पूरे न हों सकें। ऑटो चालकों से कहा कि वह भी संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखें। जानकारी होने पर तत्काल 112 नंबर पर फोन कर सूचना दें। वह उनके व सीओ सिटी के फोन नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं। कहा कि सर्दियों का मौसम होने की वजह से बाहर से कुछ ऐसे लोग आ सकते हैं जो टेंट लगा सकते हैं। कहीं भी टेंट लगा दिखे इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें। कहा कि मशीनों से ज्यादा इंसानी दिमाग काम करता है।
चेकिंग अभियान के दौरान एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसपी ग्रामीण सत्यपाल, सीओ सिटी अमित कुमार, स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय बहादुर, जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार व आरपीएफ थाना प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे। एसएसपी ने सुरक्षा बलों के साथ बस अड्डा समेत अन्य भीड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें