फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्लाट दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव नगला इन्छा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात नईमा खातून ने अपने रिश्तेदार हाजी मोहम्मद नफीस पर प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार हाजी मोहम्मद प्लाटिंग का कार्य करते थे। इसी दौरान उन्होंने प्लाट खरीदने के लिए जगह दिखाई और उसकी कीमत 16 लाख रुपये बताई। उन पर विश्वास कर नईमा खातून ने अक्तूबर 2024 में बुकिंग के तौर पर छह लाख रुपये एडवांस दे दिए। पांच सितंबर 2025 को जानकारी हुई कि जिस स्थान पर प्लाट दिखाया गया था, वहां आरोपी का कोई प्लाट ही नहीं है। पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने देने से साफ इन्कार कर दिया। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें