निवाड़ीकला। परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कानपुर मंडल में जनपद की महेवा सीएचसी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। कानपुर में आयोजित सम्मान समारोह में अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कानपुर स्थित अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग की ओर से इस क्षेत्र में मंडल के सभी जनपदों में से तीन सीएचसी को चुना गया था। इसमें महेवा को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इसी सीएचसी की अनुपमा गुप्ता को फैमिली वेलफेयर काउंसलिंग में मंडल स्तर पर दूसरा और उपासना गौतम को एएनएम प्रेरक श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार मिला। (संवाद)
ओरल हेल्थ डे मनाया
सैफई। पंजाब नेशनल बैंक किसान प्रशिक्षण केंद्र की ओर से नगला सुभान गांव के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल में बच्चों के साथ ओरल हेल्थ डे मनाया गया। केंद्र के निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि रिम्स के माध्यम से दंत शिविर भी लगाया गया। इसमें बच्चों का दंत परीक्षण कर उन्हें बचाव के बताए गए। बच्चों को मंजन और ब्रश भी बांटे हैं। प्रशिक्षक राजेश कुमार गुप्ता के अलावा कई स्वास्थ्य कर्मी व शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)