सब्दलपुर के नजदीक मृत पड़ा चरखा।
- फोटो : अमर उजाला
लखना चकरनगर मार्ग पर ग्राम सब्दलपुर के नजदीक ट्रक की टक्कर से बघर्रा (चरखा)की मौत हो गई। शनिवार सुबह बीहड़ की ओर से एक बड़े जंगली जानवर के अचानक सड़क पर आ जाने से ट्रक से टक्कर लग गई। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। काफी समय तक सड़क के किनारे पडे़ रहने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम उसे पोस्टमार्टम के लिए साथ ले गई।