फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुजारी के मौत की सूचना मिलते ही कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 33: महिपाल सिंह की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

भरथना। क्षेत्र अंतर्गत छोला गांव निवासी महिपाल सिंह चक (65) का शव हाथरस में रेलवे लाइन मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए हाथरस रवाना हो गए हैं। मृतक के भतीजे राजीव कुमार ने बताया कि उनके चाचा महिपाल सिंह लंबे समय से घर से बाहर रह रहे थे। कभी कभार घर आते थे। वह गाजियाबाद क्षेत्र में किसी मंदिर में पूजा-पाठ का कार्य करते थे। वहीं निवास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महिपाल सिंह हाथरस कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। परिजनों ने बताया कि हाथरस के थाना सहपऊ पुलिस ने महिपाल सिंह का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही परिजन हाथरस के लिए रवाना हो गए है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें