फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक अप्रैल से सराफा कारोबार में बड़े बदलाव के आसार

Wed, 29 Mar 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक अप्रैल से सराफा कारोबार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 50 हजार रुपये से अधिक की ज्वैलरी ख़रीद अथवा बिक्री पर पैन कार्ड व आधार कार्ड जरूरी होगा। ये नियम अभी दो लाख रुपये से अधिक की ख़रीद और बिक्री पर था।
विज्ञापन

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी राजीव चंदेल ने बताया कि जो भी ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी बिक्री करना चाहते हैं, वे निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि बिना हॉलमार्क रजिस्ट्रेशन के ज्वैलरी की बिक्री करना ग़ैरक़ानूनी है। कोई समस्या होने पर वह उनके प्रतिष्ठान होमगंज सराफ़ा बाजार पर परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

सेक्रेटरी राजीव चंदेल ने बताया कि संस्था अब तक 35 ज्वैलर्स का निशुल्क हॉलमार्क पंजीकरण करा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें