फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच दिन तक बदली रहने के आसार

Tue, 30 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 30:::
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मई महीने में भी मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। पूरे महीने में जनपद में पांच बार बारिश हो चुकी है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की वजह से एक दो दिन जरूर भीषण गर्मी से राहत मिल जाती है। लेकिन जल्द ही तेज धूप के बाद तापमान बढ़ते ही भीषण गर्मी अपनी पकड़ बनाना शुरू कर देती है। ऐसे में मौसम का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार पांच दिन बदली रहने की संभावना है।
शुक्रवार व शनिवार को बारिश होने के बाद दो दिन से बारिश नहीं हुई, लेकिन सुबह धूप के दौरान हवाएं चलने की वजह से तापमान में जरूर कुछ कमी देखने को मिल रही है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सुबह से लेकर दोपहर तक हल्के बदली की वजह से धूप का असर कम रहा, लेकिन शाम होने पर बदली हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। गत तीन मई को बारिश होने के करीब दो सप्ताह बाद बारिश हुई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से लेकर 44 डिग्री तक जा पहुंचा था। एक सप्ताह बाद 26 व 27 मई को सुबह हुई बारिश के कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया था। भले दो दिन से बारिश नहीं हुई, लेकिन कभी मौसम साफ तो कभी बदली का दौर बना हुआ है।
विज्ञापन

कोट
मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन पांडेय के अनुसार अगले पांच दिन तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश होने संबंधी कोई पूर्वानुमान नहीं है। बताया एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें