फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चंबल पुल पर फिर दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चार माह से बंद चल रहे चंबल पुल को रविवार से खोल दिया जाएगा। इससे भाई दूज पर मध्यप्रदेश आने-जाने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जुलाई में बारिश शुरू होते ही चंबल पुल की मरम्मत के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी। अगस्त से पुल पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया था। 18 सितंबर को स्लैब के लिए पुल पर छोटे वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया। इससे मध्यप्रदेश जाने और आने वालों को 70 से 100 किलोमीटर का चक्कर लगाकर चकरनगर, हनुमंतपुरा और फूप होते हुए जाना पड़ रहा था।
पहले पुल का काम दो अक्तूबर तक पूरा होना था, लेकिन बीच में हुई बारिश ने काम प्रभावित कर दिया। इसके कारण समय बढ़ाकर 22 अक्तूबर कर दिया गया था। शनिवार को काम पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के काम पूरे होने की जानकारी पर प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रविवार से शुरू करने का आदेश दिया है। डीएम अवनीश राय ने बताया कि अब सभी वाहन यहां से निकल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें