फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नशे में वाहन चलाने पर किए तीन सीज व नौ का चालान

Mon, 28 Aug 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नौ वाहनों के चालान किया। वहीं तीन वाहन चालकों के पास प्रपत्र न होने पर सीज कर दिया।
विज्ञापन



शनिवार रात एआरटीओ बृजेश यादव, पीटीओ वीरेंद्र नाथ राजभर और टीएसआई सूबेदार सिंह ने शहर में विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों वाहन चालकों की शराब के नशे में वाहन चलाने वालों को रोककर मशीन से लिकर चेक किया गया। अधिक नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दो और चार पहिया नौ वाहन चालकों का चालान किया गया। वहीं, तीन वाहनों को प्रपत्र नहीं पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत सीज की कार्रवाई की गई। देर रात तक तक चले चेकिंग अभियान से खलबली मची रही। दो पहिया वाहन चालक गलियों और अन्य रास्तों से निकालने के लिए परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें