इटावा। इटावा स्टेशन के आसपास के रेलवे स्टेशनों पर चेन पुलिंग की घटनाओं से रेलयात्री परेशान हैं। शुक्रवार को किसी ने चेन पुलिंग कर नॉन स्टाप ट्रेन वाराणसी-दिल्ली एक्सप्रेस को रोक दिया। इस दौरान आठ मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया।
पिछले कुछ दिनों से भरथना रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग करने की घटनाएं सबसे ज्यादा बढ़ीं हैंं। भरथना में दो मई को कानपुर जाने वाली नॉन स्टापेज ट्रेन चार मिनट, पांच मई को कानपुर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस 10 मिनट, 18 मई को कानपुर जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आठ मिनट व 19 मई को नई दिल्ली जाने वाली वाराणसी-नई दिल्ली ट्रेन आठ मिनट रुकी। लेकिन चेन पुलिंग करने वाला एक भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका।
चेन पुलिंग करने में अप्रैल में 25 व मई अब तक 26 लोग पकड़े जा चुके हैं। अकारण चेन पुलिंग करने में पकड़े जाने पर आरोपी पर एक हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना व एक साल की सजा है, या फिर दो सजा हो सकती है।
गजेंद्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट।