इटावा। चाचा चौधरी और साबू अब मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से स्वीप योजना के तहत चाचा चौधरी और चुनावी दंगल नाम से कॉमिक्स जारी की गई है। इसमें हर वर्ग के वोटरों को ध्यान में रखकर दस अलग-अलग कहानियां शामिल की गईं हैं।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से कोशिशें शुरू कर दीं गईं हैं। इसके तहत चाचा चौधरी और चुनावी दंगल नाम से कॉमिक्स जारी की गई है। इसमें हर वर्ग के वोटरों को ध्यान में रखकर दस अलग-अलग कहानियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। कॉमिक्स में बेहद रोचक अंदाज में चाचा चौधरी और साबू लोगों को मतदाता बनने, प्रलोभन में न आने, मतदान करने आदि के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। 60 पेज की इस कॉमिक्स को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रंगीन और डिजाइनदार बनाया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
-
ये है 10 टॉपिक
चाचा चौधरी और न्यू वोटर,बनें स्मार्ट वोटर, महिला मतदाता की भागीदारी,चुनावी हेराफेरी,थर्ड जेंडर वोटर अवेयरनेस आईकॉन ,अपने उम्मीदवार को जानो एप ,पोस्टल वोटर,हर वोट है जरूरी, चुनाव में हमले की साजिश ,चाचा चौधरी ओर अपना वोट को शामिल किया गया है।
-
कोट
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही दिशा निर्देश प्राप्त होंगे उसी अनुरूप काम किया जाएगा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।