फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तंबाकू कारोबारी के आवास और गोदाम पर सीजीएसटी टीम का छापा

Tue, 04 Jul 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। मोहल्ला महावीर नगर स्थित तंबाकू कारोबारी के आवास और गोदाम पर मंगलवार दोपहर टीम ने आगरा से आई सीजीएसटी टीम ने छापेमारी की। रात तक टीम आवास और गोदाम में सर्वे कर रही थी।
विज्ञापन






मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ला महावीर नगर में चार गाड़ियों के काफिले के साथ केंद्रीय जीएसटी टीम के लगभग 12 अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। मोहल्ला के निवासी तंबाकू कारोबारी जयप्रकाश शाक्य के आवास और मोहल्ले में बने गोदाम में छापा मारा। टीम ने इसी मोहल्ले की दूसरी गली में बने कारोबारी के भतीजे का भी घर खंगाला। वह भी इसी कारोबार से जुड़ा हुआ है। टीम ने मोहल्ला सब्जी मंडी में स्थित परिवार की एक तंबाकू की दुकान पर बैठे भतीजे से भी पूछताछ की। टीक के कई सदस्य रात तक आवास और गोदाम पर कागजातों की पड़ताल कर रहे। देर रात तक लोग एक दूसरे से छापेमारी को लेकर अपडेट लेते रहे।











कई जिलों तक है कारोबार
जानकारी के अनुसार, तंबाकू कारोबारी की शाक्य टुबैको नाम से कंपनी है। इस फर्म के जरिए ही इनका कारोबार जिले के साथ ही अन्य जिले शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद और मुरादाबाद में फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि शिकायत पर टीम ने छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें