इटावा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन को शासन ने निलंबित कर दिया है। पुलिस सेवा में आने से पहले तबारक हुसैन राजस्थान राज्य में पावर कारपोरेशन में तैनात थे। उन्होंने बिना एनओसी लिए ही दमकल विभाग में सेवा शुरू कर दी। राजस्थान सरकार की ओर से उठाई गई आपत्ति के बाद जांच हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने इन्हें निलंबित किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। औरैया के सीएफओ को चार्ज दिया गया है। (संवाद)