सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार को सबसे असफल सरकार बताया है। इस सरकार का एक साल पूरा हो गया। इस एक साल में देश का कोई भी ऐसा वर्ग नहीं रहा जो परेशान ना हुआ हो
उन्होंने कहा कि कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए भी इनके पास न कोई विजन था न कोई रोडमैप था।
जब सरकार को इस महामारी से निपटने को जमीनी प्रयास करने थे, तब आप ताली थाली और दीये दिये में उलझे थे।
तो यही कहा जा सकता है कि इतनी असफल सरकार न कभी पहले थी और न कभी होनी चाहिए। संवाद