फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सीडीओ ने छात्रा को दिलाई नई साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। छात्रा रंजनी प्रतिदिन जीडीसी कॉलेज, स्टेशन रोड स्थित कोचिंग केंद्र में अध्ययन हेतु आती-जाती थी। साइकिल चोरी हो जाने के कारण उसे आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस प्रकरण की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने छात्रा की मदद की। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रा को नई साइकिल दिलाई। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। किसी भी छात्र-छात्रा की पढ़ाई संसाधनों के अभाव या आकस्मिक घटना के कारण बाधित नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्यारानी बघेल मौजूद रहीं। वहीं, छात्रा व उनके परिजनों ने प्रशासन के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें