फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सीडीओ को समय से पहले बंद मिली ओपीडी

Thu, 14 Mar 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बुधवार को सीडीओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर ओपीडी की हकीकत देखी। 1:40 पर ओपीडी कक्ष बंद होने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएमएस को नोटिस जारी किया है। हालांकि सीएमएस ने कंडोलेंस की बात कही है।
विज्ञापन


बुधवार के अंक में अमर उजाला ने ओपीडी से समय से पहले चिकित्सकों के चले जाने से जुड़ी खबर प्रमुखता से छापी थी। इसका संज्ञान लेकर बुधवार दोपहर 1:40 बजे सीडीओ अजय कुमार गौतम जिला अस्पताल पहुंच गए। वह सीधे प्रथम तल पर चलने वाली ओपीडी कक्ष पहुंचे तो वहां गेट बंद मिला। जानकारी पर सीएमएस डॉ. एमएम आर्या पहुंच गए। सीडीओ ने समय से पहले ओपीडी बंद होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि दो बजे तक ओपीडी चलने का समय है। अभी तक मरीज भटक रहे हैं।
इस पर सीएमएस ने एक कर्मचारी के परिजन का निधन होने पर कंडोलेंस होने की बात कही। सीडीओ ने कहा कि यह आज की बात है, लेकिन यह लगातार शिकायतें मिल रही हैं। यह ठीक नहीं है। उन्होंने सभी चिकित्सकों की बायोमीट्रिक हाजिरी प्रतिदिन लगवाने और पूरे समय तक ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। सीडीओ ने बताया कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी। जिसका संज्ञान लेकर हकीकत जानने आया था। समय से पहले ओपीडी बंद मिली है। सीएमएस ने कंडोलेंश होने की बात बताई है। उन्हें नोटिस जारी करने के साथ हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें