फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्ष पहले चोरी की बाइक, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर पुलिस ने एक युवक को चोरी बाइक के साथ पकड़ा है। यह बाइक युवक ने कानपुर से सात साल पहले चुराई थी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सनत कुमार तथा एसआईकासिम हनीफ बड़े चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बाइक सवार को रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा। कागजात भी नहीं दिखा सका। युवक की पहचान आदेश यादव पुत्र मुकेश चंद्र निवासी नगला आशा धरबार, थाना जसवंतनगर के रूप में हुई है। आदेश ने पुलिस को बताया यह बाइक जनपद कानपुर नगर के बर्रा से सात वर्ष पूर्व चोरी की थी। वह नंबर बदलकर यहां बाइक चला रहा था। उसने यह भी बताया कि थाना बर्रा में बाइक का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर दूसरा है। पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर उसका चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें