(फोटो संख्या 07) पकड़ा गया आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। संवाद
(फोटो संख्या 08) कंटेनर में रखी पकड़ी गईं शराब की पेटियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सैफई पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ 20 लाख रुपये की 690 पेटी अंग्रेजी शराब कंटेनर से बरामद की हैं। हरियाणा के करनाल से झारखंड लेकर जा रहे अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी सजंय कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात सैफई पुलिस टीम व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उझियानी बाईपास पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगरा की ओर से एक कंटेनर में अवैध शराब आ रही है।
पुलिस टीम ने टिमरुआ हवाई पट्टी मार्ग पर एक्सप्रेस वे पुलिया के पास से कंटेनर रोककर तलाशी ली। इसमें 690 पेटी शराब की बरामद हुई। कंटेनर चालक से शराब के संबंध में कागज मांगने पर नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मोहनलाल निवासी कुराली थाना सदर करनाल हरियाणा बताया है।
शचालक ने बताया कि कंटेनर के मालिक अशोक कुमार निवासी करनाल हरियाणा व राजू ने करनाल से शराब भरवाई थी। गाड़ी मालिक और उसके साथी ने कार से साथ में चलकर शराब की पेटियां झारखंड में उतरवाने की बात कही थी। कंटेनर मालिक और उसके साथी पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।