फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में चोरों ने बोला धावा, पांच लाख का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। दो घरों से चोरों ने नकदी और जेवर पार कर दिए। मंगलवार सुबह पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लवेदी थानाक्षेत्र के नगला कुशल गांव निवासी किसान किशन सिंह भदौरिया सोमवार रात घर के बाहर सोए थे। देर रात चोरों ने उनके घर के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे ढाई हजार रुपये और ढाई लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह किशन की पत्नी अंजली अंदर गईं तो कमरा अंदर से बंद होने पर खिड़की से झांका। सेंध लगी देखकर उनके होश उड़ गए।
वहीं पड़ोस के ही गांव धुबयाई में किसान जयराज सिंह भदौरिया के घर में खुली खिड़की से चोर कमरे में घुस गए। अलमारी से 30 हजार रुपये और पौने दो लाख के जेवर समेट ले गए। मंगलवार सुबह जब जयराज की पत्नी कमलेश कुमारी जागीं तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देख घरवालों को जगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने यूपी 112 नंबर पर सूचना दी। थानाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। लवेदी थानाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें