इटावा। बाजार गई महिला के पर्स से नकदी और गहने चोरी हो गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है।
राईमीन निवासी अकबरपुर, कानपुर देहात नई बस्ती आजाद नगर टीला स्थित मायके आई हैं। वह रविवार को बहन शाईन के साथ बाजार गई थीं। राईमीन ने बताया कि बजाजा लाइन बाजार में पहले सराफ की दुकान गईं। इसके बाद रेडीमेड कपड़े की दुकान पर खरीदारी की। रुपये देने के लिए पर्स खोला तो सात हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, कुंडल और नथ गायब थी।
उन्होंने भाई कल्लू बसंत को फोन कर घटना की जानकारी दी। भाई के साथ कोतवाली जाकर तहरीर दी है। सूचना पर नया शहर चौकी इंचार्ज संत कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि जांच की जा रही है।