भरथना। घायल युवक के सिर पर डंडा मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के भाई ने आठ नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के बदरिया पूठ गांव के पीड़ित अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती 15 सितंबर को आरोपी गुरुनारायन, रिंकी, संजीव उर्फ लाडू, छोटू, वंटू निवासी नगला हीरे थाना बकेवर, विपिन निवासी नगला राजा भरथना, मालती देवी, भगवान दास निवासी बदरिया पूठ भरथना समेत दो अज्ञात लोगाें ने उसके भाई सर्वेश कुमार (35) समेत अन्य परिजनों के साथ गाली गलौज करते मारपीट कर दी। मारपीट में सर्वेश के सिर पर डंडा मार दिया और वह वहीं गिर गया। गंभीर रूप से घायल भाई को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां 16 सितंबर को सर्वेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(संवाद)