इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह दो कारों की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। बकेवर के गांव लालपुरा निवासी दिनेश भदौरिया परिवार के साथ कार से भिंड जा रहे थे। सुबह कार जैसे ही इकदिल में मज्जिद के पास पहुंची तभी गलत दिशा से आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।(संवाद)