फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आमने-सामने टकराईं कारें, दंपती समेत चार घायल

Thu, 30 Nov 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 16 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कारें व मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन

कार सवार दंपती लखना से देवी दर्शन करके लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना (इटावा)। लखना से देवी दर्शन कर वापस जा रहे कार सवार दंपती सामने से आ रही कार की टक्कर से घायल हो गए। कारों के आमने-सामने हुई टक्कर में महिला समेत चार लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहां गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ऊसराहार मार्ग पर स्थित भोली गांव के पास बुधवार दोपहर भरथना से ऊसराहार की तरफ जा रही कार और सामने से आ रही कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे एक कार में सवार जिला शाहजहांपुर निवासी आकाश (52) पुत्र श्याम प्रकाश व उनकी पत्नी सुषमा देवी (50) व चालक तुषार घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी कार में सवार कमलेश (40) पुत्र देवी दयाल निवासी शाहपुर ऊसराहार घायल हो गया। दो कारों की आपस में भिड़ंत होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल दंपति आकाश-सुषमा व कमलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी चोटिल चालक तुषार ने बताया कि वह लखना में देवी दर्शन कर वापस घर जा रहे थे। सामने से आ रहे कार चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें