फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार एलएलबी छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना-इटावा मुख्य मार्ग पर एसएवी इंटर कॉलेज के पास कार ने बाइक से जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन

भरथना के मोहल्ला आजाद रोड निवासी अनुराग कुमार यादव (26) बाइक से शनिवार सुबह करीब 11 बजे इटावा से घर जा रहा था। एसएवी इंटर कॉलेेज के पास सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। अनुराग हेलमेट लगाए था। लेकिन टक्कर लगने से हेलमेट सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद चालक भाग गया।
राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अनुराग को जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं। अनुराग की आठ माह पूर्व शादी हुई थी। दादा सुरेश चंद्र यादव एडवोकेट ने बताया कि अनुराग बहनोई के पास इटावा में रहकर प्रॉपर्टी का काम भी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें