फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन घायल

Sun, 12 Feb 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर शाम कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वहीं चार लोग बाल-बाल बच गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आगरा से मोतिहारी बिहार जा रही कार के चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। एक्सप्रेसवे पर कौआ रम्पुरा गांव के समीप शाम करीब साढ़े सात बजे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक कमरे आलम, सुरैया व अबू हुसैन (4) घायल हो गए। यूपीडा व एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकाला। यूपीडा एंबुलेंस व डाक्टरों की टीम ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कार को क्रेन से हटवाकर एक्सप्रेसवे चौकी खड़ा करवाया है। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि कार में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें