फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक की टक्कर से पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। वाहन की टक्कर से कार पेड़ से टकाराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लरखौर गांव निवासी अजहरुद्दीन (26) पुत्र बाहुद्दीन शनिवार रात करीब 10 बजे जीजा मुनीश खान (24) निवासी दिवन्नपुर सधिनी थाना किशनी मैनपुरी, बहन यासमीन बेगम (23), भांजी इनायत बानो (4), भांजा आहिल खां (2) को कार से सैफई चौराहे पर छोड़ने जा रहा था। साथ में अजहरुद्दीन की पत्नी नूर हाशमी (22) भी थी। क्षेत्र के जसवंतनगर रोड पर गांव पठा पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में नूर हाशमी की मौत हो गई। शेष लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। नूर हाशमी के शव का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है।

तीन महीने पहले हुई थी शादी
घायल अजहरुद्दीन ने बताया कि चाचा निजामुद्दीन का दो दिन पहले देहांत हो गया था। गमी में बहन का परिवार शामिल होने आया था। वह सैफई क्षेत्र के एक व्यक्ति की कार चलाता है। उसी कार से बहन के परिवार को छोड़ने सैफई चौराहा जा रहा था। सामने से आ रहे वाहन ने अचानक कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित हो गई। बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन एक तरफ बंबा था तो दूसरी तरफ पेड़ खड़ा था। पेड़ कार से टकरा गई। पत्नी की मौत हो गई। उसकी शादी तीन महीने पहले औरैया के बिधूना कस्बा से हुई थी। जीजा गांव में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन



तीन किमी रजवाह की पटरी पर हुए गड्ढ़े
सैफई-जसवंतनगर रोड पर सड़क की पटरी कई जगह उखड़ी हुई है। सैफई से जसवंतनगर की दूरी 10 किलोमीटर है। इसमें मोहनपुरा गांव तक लगभग तीन किलोमीटर में एक साइड में रजवहा निकला है। इसके साइड में पटरी पर कई जगह गड्ढे हैं। वहीं दूसरी तरफ भी पटरी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें