फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास पर कार चालक ने साइकिल से जा रहे एक वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा के लोहियानगर निवासी मकरंद कुशवाहा (65) बुधवार की शाम करीब सात बजे घर से हाईवे पर स्थित खेतों पर साइकिल से जा रहे थे।
बकेवर बाईपास पर औरैया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मारकर दी। इसके बाद नीचे गिरे मकरंद को कुचलती हुई चली गई। मकरंद ने मौके पर दम तोड़ दिया।
चालक कार को छोड़कर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मकरंद कुशवाहा खेती के साथ ही घर पर कपड़े की छोटी सी दुकान भी चलाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें