फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खंभे से टकराकर बंबा में पलटी कार, युवक की मौत

Tue, 25 Apr 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। रोजपुरा गांव के पास कार खंभे से टकराकर बंबे में पलट गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कार सवार दूसरे युवक का पता नहीं है।
विज्ञापन

गांव पिलुआ निवासी सतीश चंद्र (32) शनिवार शाम घर से कार लेकर निकला था। रात में वह घर नहीं पहुंचा। रविवार शाम को परिजनों को जानकारी हुई कि कार हादसे में सतीश की मौत हो गई है। परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई जितेंद्र का आरोप है कि उसका भाई किसी के साथ गया था।
हादसे के बाद उस शख्स का पता नहीं है। उन्होंने भाई की हत्या की आशंका व्यक्त की है। प्रभारी निरीक्षक भरथना रण बहादुर ने बताया कि पुलिस को सतीश ही घायल मिला था। कार को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें