फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 23 जून तक लगेंगे शिविर, कराएं सुधार

Wed, 14 Jun 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सम्मान निधि योजना का शत-प्रतिशत पात्र किसानों को लाभ देने के लिए कृषि विभाग की ओर से 23 जून तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने बताया कि तहसील स्तर पर शिविर लगाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पीएम सम्मान किसान पोर्टल पर अभी तक आवेदन नहीं किया हो अथवा कर दिया गया हो, लेकिन स्वीकृत नहीं हुआ हो, आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो गया हो, लेकिन भूलेख सत्यापन के अभाव में आगामी किस्तें प्राप्त न हो रही हो। ऐसे किसान शिविर में पहुंचकर समाधान करा सकते हैं। पात्र किसानों को लाभ दिलाने के लिए 23 जून 2023 तक जिले की समस्त तहसील मुख्यालयों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत पीएम किसान योजना से वंचित पात्र किसान अपने से संबंधित तहसील में पहुंच कर निर्धारित अभिलेख के रूप में आधार कार्ड, खतौनी एवं आधार सीडेड बैंक खाता की पासबुक आदि जमा करनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें