फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 23 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
औसान सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला मोतीगंज में बाइक सवार युवक को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी औसान सिंह यादव (32) पुत्र रामशंकर यादव बाइक से पैतृक गांव खितौरा जा रहा था। मोहल्ला मोतीगंज स्थित गेस्ट हाउस के पास सामने से आ रही बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं पहने था। आसपास के लोग उसे पुराना भरथना स्थित  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत की खबर सुनकर बहन  अस्पताल में बेहोश हो गई। मृतक की पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव, अजय यादव, मनोज यादव बंटी, मुलायम सिंह, चंद्रमोहन यादव, बीडीसी सुनील यादव ने शोक संवेदना जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें