फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला की मौत

Sun, 19 Feb 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र में काली वाहन मंदिर के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। पीछे बैठी महिला और उसका गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे एसडीएम सदर ने घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

भिंड के डिढ़ी खुर्द गांव निवासी रीमा यादव (26) के पिता राजवीर यादव कांवड़ लेकर शृंगीरामपुर गए थे। उन्हें लेने रीमा शुक्रवार शाम पति राजीव के साथ गई थीं। रात साढ़े 10 बजे काली वाहन मंदिर के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल गई। राजीव बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और दोनों गिर गए। सदर एसडीएम विक्रम राघव ने दोनों को सड़क पर घायल पड़ा देखकर जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर कोतवाली पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिला अस्पताल में रीमा की सांसें थम गईं। राजीव हेलमेट लगाए थे। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि पति का इलाज चल रहा है।

स्पीड ब्रेकर पर पेंट नहीं था
कुछ माह पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर सड़क से अवैध और अमानक स्पीड ब्रेकरों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया। जहां हादसा हुआ, वहां स्पीड ब्रेकर पर पेंट नहीं किया गया था। एसडीएम ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें