फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच वाइपर खराब होने से रोडवेज बस पिकअप से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। तेज बारिश के बीच शुक्रवार सुबह आगरा-कानपुर हाईवे पर बस पहले से पलटी पड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद बस खड्ड में चली गई। इसमें दो सवारियां घायल हो गईं। कंडक्टर ने बताया कि बस का वाइपर खराब होने के कारण चालक पिकअप को देख नहीं सका। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कानपुर निवासी पिकअप चालक छोटेलाल ने बताया कि हाईवे पर तुलसी कोल्ड स्टोरेज के पास सुबह करीब पांच बजे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वह यूपी 112 नंबर पर सूचना दे रहे थे, इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस पिकअप से टकरा गई। बस के खड्ड में जाते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जसवंतनगर थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि बस में सवार लखनऊ निवासी अब्बास अली (32) और फीरोजाबाद के रोहित सिंह (45) घायल हुए हैं। दोनों को जसवंतनगर सीएचसी भेजा गया। कंडक्टर संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना के वक्त तेज बारिश हो रही थी और बस का वाइपर खराब था। इस कारण चालक रोहित कुमार को पिकअप नहीं दिखी। बस में 22 सवारियां थीं।
दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए छह बजे के आसपास पुलिस ने जेसीबी मंगवाई। इस दौरान आगरा की ओर जाने वाली लेन बंद कर दी गई। साढ़े छह बजे दोनों वाहनों को हटाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें