ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया गया है। फिनिशिंग का कार्य देर रात तक चलता रहा। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी बुुधवार रात तीन घंटे अधिक समय तक साइट पर मौजूद रहे। डीएम अवनीश राय ने भी निरीक्षण किया। चैनल नंबर 292, 289, 287 पुलों पर डामरीकरण अभी अधूरा है। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि अधूरे कार्य गुरुवार देर रात तक पूरे कर लिए जाएंगे। शुक्रवार से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटे भरने लगेंगी। (संवाद)
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर काम करते मजदूर। संवाद- फोटो : ETAWAH