इटावा। इटावा सराफ एसोसिएशन के तत्वाधान में संपूर्ण सराफा व्यवसायियों ने वाहन जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न चौराहों से होता हुआ होमगंज सदर बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ। शास्त्री चौराहे सराफ एसोसिएशन इटावा के अध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर 4 अप्रैल को पूरा प्रदेश बंद रहेगा। राजीव चंदेल, महामंत्री ओमकार प्रसाद मथुरिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज केसरवानी, संतोष कुमार सोनी, प्रद्युम्न सिंह, मुन्ना बावू, अमित सोनी, अनिल सोनी आदि शामिल रहे। अंत में सदर बाजार होमगंज इटावा के नीम चौक में वाहन जलूस के समापन पर प्रदीप वर्मा (नेता) ने सभी का आभार प्रकट किया।