फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बेसुध हालत में घायल मिला बीटेक का छात्र (आसपास व आगरा के ध्यानार्थ)

Thu, 26 Oct 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 35 घायल विमल के स्वास्थ्य के बारे में पुलिस को बताते डॉक्टर श्याम मोहन। संवाद
विज्ञापन




-मथुरा के फरह थाना में दर्ज थी गुमशुदगी, कॉलेज के सहपाठियों प्रताड़ित करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। मथुरा जिले से 16 अक्तूबर से लापता बीटेक का छात्र इकदिल के चितभवन नहर के पास बेसुध हालत में पड़ा मिला। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र ने होश आने पर काॅलेज के छात्रों पर प्रताड़ित (रैगिंग) करने का आरोप लगाया है। छात्र के पैरों के नाखूनों में गंभीर चोटें हैं और कई दिनों से खाना न खाने की बात डॉक्टर ने बताई है।

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव रूर सरसई हेलु निवासी विमल (21) पुत्र विनोद कुमार मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के एक कॉलेज से बीटेक तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। 23 अक्तूबर की शाम इकदिल थाना क्षेत्र में चितभवन नहर के पास विमल बेसुध हालत में लोगों ने पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




डॉक्टर श्याम मोहन ने बताया कि विमल ने कई दिनों से कुछ भी नहीं खाया जिस कारण उसकी हालत नाजुक है। युवक के पिता विनोद कुमार ने बताया की 16 अक्तूबर को विमल ने उसे घर आने के लिए फोन किया था। इसके बाद से लगातार उसका फोन बंद जा रहा था। जिसके बाद उसके कमरे पर जाकर पता किया तो वह वहां नहीं था। तब मथुरा जिले के फरह थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


जिसके बाद उसकी तलाश में जुटे हुए थे। सोशल मीडिया पर जानकारी प्रसारित होने पर गांव के लोगों ने परिजनों को बेटे के जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। विमल ने बताया कि सहपाठी उस पर जबरदस्ती खाना बनाने का दबाव बनाते थे। 15 अक्तूबर को कुछ लड़कों ने मारपीट भी की थी। विमल की स्थिति ठीक नहीं होने पर वह पुलिस को यह नहीं बता पा रहा है कि उसके साथ घटना कैसे हुई है और वह यहां तक कैसे पहुंचा। पुलिस विमल का स्वास्थ्य सही होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें