फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से दूरी पर ही बसपा पर हो सकता है विचार : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भारतीय जनता पार्टी से बसपा की दूरियां दिखनी चाहिए। भाजपा से दूरी होने पर ही बसपा को गठबंधन में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है। यह बात गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पक्का तालाब के सौंदर्यीकरण के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन



राज्यसभा में सभापति की मिमिक्री होने के सवाल पर बचते हुए कहा कि यह तो कला है और कला में तो खुश होना चाहिए था। अगर कोई किसी की नकल कर लेता है तो वह तो अच्छी बात है। जो आदमी अपनी आलोचना सुनता है वह बड़ा होता है। विपक्ष से प्रधानमंत्री के दावेदार के सवाल के जवाब बोले कि इंडिया गठबंधन में बहुत लोग हैं और जब बहुमत आ जाता है तब आराम से निर्णय ले लिया जाएगा। इसमें कोई कठिनाई नहीं होगी।
सांसदों की लगातार निलंबन की कार्रवाई पर कहा कि एक तरफ सत्ता पक्ष दूसरी तरफ विपक्ष होता है। अगर सदन में विपक्ष नहीं होगा तो फिर जनता की बात को कैसे रखा जाएगा। भाजपा में आलोचना सुनने का सामर्थ्य ही नहीं है। जब सुरक्षा में चूक हुई है तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को को जवाब देना चाहिए। कहा कि जब यह निलंबित करना चाहते हैं तो फिर जनता के बीच में आ जाएं चुनाव कराएं। पूरे विपक्ष को इस्तीफा देकर चुनाव की मांग करना चाहिए।
विज्ञापन


सवा दो करोड़ से होगा पक्का तालाब का सुंदरीकरण
इटावा। सवा दो करोड़ की लागत से पक्का तालाब पर नगर पालिका का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसका शिलान्यास गुरुवार को पक्का तालाब पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एवं पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने विधि विधान से से नारियल फोड़कर किया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सबसे पहले इसका सौंदर्यीकरण कराकर इसे कमला नेहरु पार्क नाम दिया था। इसके बाद पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने इसे बहुत अच्छा बनाने की कोशिश की और अब उनकी पत्नी ज्योति गुप्ता इस काम को आगे बढ़ा रही हैं। पालिकाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि अध्यक्ष बनने से पहले उन्होंने जनता से जो वायदे किए थे वह सभी को एक-एक करके पूरा करेंगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका पुरजोर प्रयासरत हैं। पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव, वरिष्ठ सपा नेता केपी सिंह चौहान, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, मनीष यादव पतरे, सर्वेश शाक्य, उदयभान सिंह यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें