फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से बीएसएफ जवान घायल

Sun, 11 Feb 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
बरालोकपुर गांव में बंबईया में पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसरेहर। थाना चौबिया क्षेत्र के इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर बंबा में पलट गई। इससे कार सवार बीएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वैदपुरा निवासी बलवीर सिंह कार से सरसईनावर स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी बीच बरालोकपुर में पेट्रोल पंप के आगे बाइक सवार को बचाने में गाड़ी अनियंत्रित होकर बंबईया में पलट गई, जिससे कार के चारों पहिया ऊपर हो गए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने कार सवार जवान को निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कर्री चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जवान एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना में कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें