फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बहन की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नशे की लती बहन की हत्या करने वाले आरोपी भाई को भरथना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लोहे का सब्बल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 10 जनवरी को नगला चमारन में घर के बाहर शराब के नशे में संतोष का बहन गुड्डी से झगड़ा हो गया था। संतोष ने बहन गुड्डी के सिर पर लोहे के सब्बल से वार करके उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मां रामबेटी की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को भरथना क्षेत्र के पाली बंबा पुलिया के पास से संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घर के बाहर आग तापते समय पुरानी बातों को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों लोग नशे में थे, तभी घर में रखे लोहे के सब्बल से गुड्डी के सिर व शरीर में कई जगह वार करके उसकी जान ले ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें