फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मजदूर की मौत में भाई ने शटरिंग ठेकेदार पर जताया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। करहल बाईपास स्थित निर्माणाधीन मैरिज होम में मजदूर सत्यवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को मृतक के भाई राजेश कुमार ने शटरिंग ठेकेदार पर शक जताते हुए थाने में तहरीर दी है। उसने घटना की परिस्थितियों की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी राजेश ने बताया कि उसका भाई सत्यवीर गांव के ही शटरिंग ठेकेदार के साथ मैरिज होम के निर्माण में काम करने आया था। तीन सितंबर को परिजनों को सूचना मिली कि सत्यवीर छत से गिरकर घायल हो गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से ही परिजनों को मौत की परिस्थितियों को लेकर शक था। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि मजदूर की छत से गिरकर मौत की सूचना मिली थी। मृतक के भाई की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें